how to start ms excel ? | एक्सेल को शुरू कैसे करे ? |

Microsoft Excel शुरू करने के लिये निचे दिए गए Steps को Follow करे ?

Step-1 :- निचे दिखाई गए चित्र के मुताबिक Excel शुरू करने के लिए Windows के Start बटन पर क्लिक करने पर Microsoft Office Programm Group खुलेगा ,जिसमे से Microsoft Excel पे क्लिक करने पर Excel शुरू हो जायेगा |

Step-2 :- Start Button पे क्लिक करे --> Run Command --> Search बॉक्स में Excel type करके Enter Key प्रेस करने पर Programs में Microsoft Excel दिखाई देगा,जिसपे Click करने पर Excel शुरू हो जायेगा |

Step-3 :- Excel शुरू करने का सबसे आसान तरीका ये हे के Desktop पे दिए गए Excel के Icon पर डबल क्लिक करने पर एक्सेल शुरू हो जायेगा | लेकिन उसके लिए पहले से Excel का Shortcut बनाया होना चाहिए |

Microsoft Excel Screen के महत्वपूर्ण हिस्से :-

  • टाइटल बार (TITLE BAR) - टाइटल बार में Software या File का नाम दिखाई देता हैं,इसके अलावा Minimize,Maximize और Restore बटन दिखाई देते हैं जिसकी मदद से Windows को Control कर शकते हैं |

  • क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) - ये टूलबार सामान्य तौर पे Use होनेवाले Command के बारे मे बताता हैं | अगर कोई भी Tab Open हो तो वह इस टूलबार में दिखाई देता हैं |

  • रिबन (Ribbon) – एक से ज्यादा तब के सेट को रिबन कहते हैं, वह Excel Command के लिए मुख्या स्थान हैं | हम जिस तब पर क्लिक करते हे उसके मुताबिक रिबन Change होती हैं |

  • टेब लिस्ट (Tab List)विभिन्न टेब विभिन्न प्रकार के Command दिखाते हैं |

  • फाइल बटन (File Button) इस बटन पर क्लिक करने पर बेक स्टेज व्यू खुलता हे ,जिसमे प्रिंट के साथ File को Open करना , सेव करना और File को बंद करने जैसे विकल्प मिलते हैं |

  • नेम बॉक्स (Name Box) नेम बॉक्स Active सेल का एड्रेस ,रेंज और पसंद किये गए सेल का नाम बताता हैं |

  • फार्मूला बार (Formula Bar)अगर हम सेल के अंदर कोई फार्मूला या जानकारी ऐड करते हे तो वह हमें यहाँ पे दिखाई देती हैं |

  • शीट टेब स्क्रॉल बटन (Sheet Tab Scroll Buttons) दिखाई न दे ऐसी शीट टेब को देखने और उसको एक जगह से दुशरी जगह ले जाने के लिए इस बटन का प्रयोग किया जाता हैं |

  • स्टेटस बार (Status Bar) स्टेटस बार विभिन्न सन्देश , की-बोर्ड पर दी गई Num Lock ,Caps Lock और Scroll Lock Key की स्थिति बताता हैं |

  • स्क्रॉल बार (Scroll Bar) शीट को खडी या तिरछी एक जगह से दुशरी जगह Move करने के लिए एस बटन का प्रयोग किया जाता हैं |

  • पेज व्यू बटन (Page View Button) वर्कशीट को विभिन्न रूप से देखने हेतु इस बटन का प्रयोग किया जाता हैं |

  • जूम कंट्रोल (Zoom Control) वर्कशीट के Area को छोटा-बड़ा करने हेतु इस बटन का प्रयोग किया जाता हैं |

Excel Shortcut Keys के बारेमे जानने के लिए यहाँ क्लिक करे |

  • इन्सर्ट शीट बटन (Insert Sheet Button) नई वर्कशीट Add करने हेतु इस बटन का प्रयोग किया जाता हैं |

  • रिबन शो / हाईड (Ribbon Show/Hide Button) रिबन को देखने और रिबन को छुपाने हेतु इस बटन का प्रयोग किया जाता हैं |

  • कॉलम अक्षर (Column Character)वर्कशीट में कुल 16384 कॉलम के लिए A से XFD तक अक्षर दिए गए हैं |

  • रो नंबर (Row Number) वर्कशीट में दी गई हर रो के लिए 1 से 1048576 नंबर दिए गए हैं |

  • एक्टिव सेल (Active Cell) यह हमें जो सेल Active हे जिसमे हम काम कर रहे हे उसके बारे मे बताता हैं | Active सेल की बॉर्डर THIN BLACK कलर से बनी होती हैं |

Conclusion :-


मुझे उम्मीद हैं की आपको मेरा यह लेख ( how to start ms excel |) जरुर पसंद आया होगा .मेरी हमेशा से ही यही कोसिस रही हे की में अपने आर्टिकल में वह सारी जानकारी include करू जो  रीडर्स को चाहिए जिससे के उस आर्टिकल के सन्दर्भ में रीडर्स को  किसी दूसरी site या internet में उस आर्टिकल के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही न रहे | इससे रीडर्स के टाइम की बचत होगी और एक ही जगह पे उन्हें सभी इनफार्मेशन भी मिल जाये | यदि आपके मनमे इस आर्टिकल को लेकर कोई भी doubt हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार  होना चाहिए तो आप निचे Comments कर शकते हैं | यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया या कुछ सिखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे के facebook, Twitter ,Instagram और  pinterest पर शेयर जरुर करे |

Share On

Leave a Comment